Wednesday 6 March 2019

यदि एक व्यक्ति छत के किनारे पर बैठा हो और हवा चल रही हो तो क्या हवा उस व्यक्ति को गिरा सकती? यदि हां तो हवा की गति कितनी होनी चाहिए अौर क्या शहरों मे ऐसी तेज हवाओं का चलना संभव है?

ये हम सब जानते हैंं कि हवा हमें छत के किनारे पर बैठे होने पर गिरा सकती है। लेकिन कितनी तेज हवा हमें गिरा सकती है?


देखिये ये कई बातों पर निर्भर करता है जैसे कि व्यक्ति का भार कितना है, उसके बैठने का अंदाज, वह कितना मोटा या पतला है। इसलिए प्रश्न की ऐसी गणना करना जो सभी के लिए लागू हो सम्भव नही। इसलिए मैं कुछ चीजें मान लेता हूँ जो किसी औसत इंसान जो किनारे पर बैठा होगा उसके लिए लागू होंगी। जैसे कि -
  • हम ये नहींं मानते कि व्यक्ति का भार कितना है लेकिन ये मानते हैंं कि किसी व्यक्ति पर अगर 20 किलो का द्रव्यमान साइड से लगाया जाता है तो वह आराम से गिर जाएगा।
  • हम मानते हैंं कि व्यक्ति बिल्कुल सीधा बैठा है। जिससे हवा सीधे उसके शरीर को लगती है। हवा के संपर्क में आने वाले शरीर का क्षेत्रफल 0.5 m^2 है।
इस तरह हवा द्वारा शरीर पर लगाया गया बल -
F=12ρV2A
mg=12ρV2A
यहाँ, m = 20 किलोग्राम
गुरुत्व नियतांक g = 9.81 m/s^2
हवा का घनत्व ρ = 1.2 kg/m^3
हवा की गति V = ?
हवा के सम्पर्क का क्षेत्र = 0.5 m^2
इसीलिए,
20×9.81=12×1.2×V2×0.5
V2=20×9.81×21.2×0.5
V = 25.52 मीटर प्रति सेकंड
इसका अर्थ है, अगर आप बिना किसी सहारे छत की किनारी पर बैठे हो तो 25 मीटर प्रति सेकंड की हवा आपको गिरा सकती है। यह शहरों में भी सम्भव है।
इसका ज्यादा सटीक जवाब  सिमुलेशन के द्वारा निकाल कर जोड़ जाये तो बेहतर होगा ..

No comments:

Post a Comment

Awesome Particle Physics Facts In Hindi

इंसानी दिमाग अपनी बुद्धि के जरिए बहुत कुछ खोज कर निकाल सकता है। प्राचीन काल से ले कर आज तक वह अपने बुद्धि-कौशल के जरिए तरह-तरह के अत्याधुन...