Wednesday 6 March 2019

रेफ्रीजिरेटर का बर्फ बाजार से लाये बर्फ की तुलना में जल्दी पिघल जाता हैं, क्यों

ये एक बहुत अच्छा प्रश्न है और कमाल की बात है आपने ये नोटिस भी किया।
ज्यादातर लोगों को ये बात बिल्कुल नयी लगी होगी कि हमारे रेफ्रिजरेटर की बर्फ, बाजार की बर्फ से जल्दी पिघल सकती है।
क्या ऐसा होता है, यदि हां तो इसका क्या कारण है ?
जी हां!! ऐसा भी होता है कि दो समान आकार के बर्फ के ब्लॉक (अलग तरीके से जमाये गए) एक ही वातावरण की उपस्थिति में अलग अलग समय पर पिघलते है। लेकिन ऐसा नही है कि घर के रेफ्रिजरेटर की बर्फ हमेसा ही बाजार की फैक्ट्री वाली बर्फ से पहले पिघलती हो। इसका ठीक उल्टा भी हो सकता है।
यदि आपके साथ ऐसा हमेसा ही होता है तो इसका मुख्य कारण हो सकता है कि आप बोरिंग का पानी (कठोर जल) सीधे ही बर्फ जमाने में उपयोग करते है। जिससे जो बर्फ जमती है वो कुछ इस तरह की दिखती होगी -

जबकि जो बर्फ आप बाजार से लाये होंगे वो कुछ ऐसी दिखती होगी -

दोनों में अंतर आप आसानी से देख सकते है कि एक कुछ सफेद जबकि दूसरी बिल्कुल साफ़ है।
इसका कारण है, यदि हम कठोर जल को बिना साफ किये बर्फ बनाते है तो उसमें घुली हुई अशुद्धियां जैसे कैल्शियम और हवा एक साथ एकत्रित हो जाते है। जबकि फैक्ट्री वाली बर्फ में मांग रहती है कि बर्फ बिल्कुल साफ होनी चाहिए इसलिए वहां पानी को साफ करने के लिए केमिकल्स का उपयोग किया जाता है।
चूंकि सफेद बर्फ में मिली अशुद्धि और हवा के कारण उसका डीयू पॉइंट (Dew Point) कम हो जाता है इसलिए वह जल्दी पिघलती है। आप कभी पानी को उबालकर बर्फ जमाना तब वह भी बिल्कुल साफ बनेगी।
फुटनोट

No comments:

Post a Comment

Awesome Particle Physics Facts In Hindi

इंसानी दिमाग अपनी बुद्धि के जरिए बहुत कुछ खोज कर निकाल सकता है। प्राचीन काल से ले कर आज तक वह अपने बुद्धि-कौशल के जरिए तरह-तरह के अत्याधुन...