Tuesday 5 March 2019

पृथ्वी अपने अक्ष पर किस बल से घूमती है और हमें उसके घूमने का एहसास क्यों नहीं होता है?

पृथ्वी अपने अक्ष पर क्यों घूम रही है -
पृथ्वी या किसी और ग्रह का अपने अक्ष पर घूमने के लिए कोई भी बल काम नही करता। सारे ग्रह उनके निर्माण के समय से ही घूम रहे है। इनके लगातार घूमते रहने की वजह है न्यूटन की गति का प्रथम नियम, जिसके अनुसार कोई वस्तु जिस स्तिथि में है उसी स्तिथि में रहेगी जब तक कि कोई बाहरी बल उस पर काम नही करता। चूंकि सारे ग्रहों ने घूमना निर्वात में शुरू किया जहां कोई बाहरी बल काम नही कर रहा जिससे वह रुक सके। इसीलिए वह लगातार घूम रहे है।
सवाल बनता है ग्रहो को घूमना शुरू ही क्यों हुआ। तो इसका कारण माना जाता है कि जब सारे ग्रह सिर्फ गैस के गोले थे उस समय जरूर कोई सुपरनोवा तारा सोलर सिस्टम के पास फटा होगा। जिसकी तरगों ने एक समान एंगुलर मोमेंटम देकर ग्रहों को एक दिशा में ही घूमाना शुरू किया।

सके बाद भी सवाल बनता है, फिर तो सारे ग्रह एक ही दिशा में घूमने चाहिए। कुछ ग्रह उल्टी दिशा में क्यों घूम रहे है। इसका कारण है कि उनका किसी पिंड (या उल्कापिंड) से टकराव हुआ होगा। जिससे वह उल्टी दिशा ने घूमने लगे। अगर आप सोच रहे है कि अगर कोई पिंड अगर पृथ्वी से भी उल्टी दिशा में टकराए तो क्या वह भी उल्टी दिशा में घूमने लगेगी। जी हां यह पूरी तरह सम्भव है।
हमें पृथ्वी के घूमने का एहसास क्यों नही होता -
क्योंकि हमारे चारों तरफ की सभी चीजें भी समान गति से घूम रही है। इस कारण हमें अंतर पता नही चल रहा या कहें अब हम इसके आदि हो गए है।
फुटनोट

No comments:

Post a Comment

Awesome Particle Physics Facts In Hindi

इंसानी दिमाग अपनी बुद्धि के जरिए बहुत कुछ खोज कर निकाल सकता है। प्राचीन काल से ले कर आज तक वह अपने बुद्धि-कौशल के जरिए तरह-तरह के अत्याधुन...