Sunday 3 March 2019

अगर पृथ्वी अपने अक्ष पर उल्टी घूमने लगेगी तो क्या होगा ?

इसका कंप्यूटर सिमुलेशन हो चुका है और हम बता सकते हैं की विज्ञान के हिसाब से क्या होगा।
जलवायु: सबसे बड़ा बदलाव जलवायु का होगा। आज दुनिया में कुल मिलाकर ४२० लाख किमी^ 2 वाला भाग रेगिस्तान है। अगर पृथ्वी उलटी घूमने लगे तो यह घट कर ३१० लाख किमी^ 2 हो जायेगा। हर जगह हरियाली ही दिखाई देगी।
नीचे चित्र में बाएं वाल आज है और दाहिने वाला जब पृथ्वी उल्टा घूमेगी तब होगा :

इसमें सहारा रेगिस्तान पर ध्यान दीजिये। पूरा खत्म हो गया है।
ब्राज़ील और अर्जेंटीना: यह दोनों दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान बन जायेंगे।
समुद्री जीव : बदलते हुए जलवायु की वजह से अलग अलग के जीव जंतु समुद्र में अलग जगह पाए जाते।
वायु : पृथ्वी अगर उलटी घूमती तो हवाएं भी अपना रुख बदल देंगीं। धरती का पश्चिमी भाग ठंढा और पूर्वी भाग गर्म हो जाता।
भारतीय समुद्र: भारत के नीचे वाले समुद्र में सयानो बैक्टीरिया का बढ़ाव होता।
वैसा कुछ नहीं रहता जैसा की आज है। शायद जीवन का विकास एक और रूप लेता। हो सकता है की मनुष्य नहीं आते और शायद अगर ऐसा होता तो ऐसा भी हो सकता था :)



सन्दर्भ : आप पूरा सिमुलेशन का डिटेल यहाँ पढ़ सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Awesome Particle Physics Facts In Hindi

इंसानी दिमाग अपनी बुद्धि के जरिए बहुत कुछ खोज कर निकाल सकता है। प्राचीन काल से ले कर आज तक वह अपने बुद्धि-कौशल के जरिए तरह-तरह के अत्याधुन...