Wednesday 18 July 2018

Importance of information in Human life..

    Importance of information in Human life..


दोस्तों , आज की परिवर्तित दुनिया में खुद को इस दुनिया के साथ परिवर्तित करना लोगो के लिए एक चुनौती बन गयी है | और नितांत जरुरी भी है की लोग इस दुनिया के अनुसार अपने आप को बदले,तभी एक नए समाज और नए मानविक जीवन की कल्पना को यथार्थ किया जा सकता है तो दोस्तों मै आज आप लोगो को इस पोस्ट के जरिये अपने मन की एक कल्पित सोच को आप लोगो के साथ शेयर करना चाहूँगा | आज कोई टेक्नोलॉजी की बातें नहीं होंगी लेकिन हाँ यदि मानविक विचारों की बात करें तो यह जरुर उनके भविष्य के लिए हितकर होंगी ..

 कुछ स्टेप इस प्रकार हैं सबसे पहले..
1. खुद को परिवर्तित करने के लिए अपनी सोच को परिवर्तित करना पड़ेगा ,तो जाहिर सी बात है अगर सोच हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण है तो सोच को कैसे परिवर्तित किया जाये 
तो दोस्तों हमारी सोच के निर्माता हमारे आस पास का वातावरण होता है आस पास के वातावरण से आशय हमारे दोस्त ,हमारे टीचर्स ,गैजेट तथा वो सारी  चीज़े जिसे हम देखते और सुनते हैं|

2. सूचनाओ का मानव जीवन में प्रभाव - मानव जीवन में सूचनाओ का बहुत ही महत्वपूर्ण प्रभाव होता है चूकी हम बचपन से जिस प्रकार की सूचनाओ को सुना और जाना तो हमारे दिमाग ने उसी सूचनाओ पर विचार किया और हमारे शरीर ने उसी प्रकार कार्य किया |
सच कहा जाये तो आज कोई भी इंसान जो कुछ भी है जिस भी हालात में है वह उन सूचनाओ और अपने उन विचारों के कारण ही है जो उसे पहले से प्राप्त हुई थी |

3.सुचना और क्रिएटिविटी में सम्बन्ध- सुचना और क्रिएटिविटी में बहुत ही गूढ़ सम्बन्ध है जब हम किसी प्रकार की सूचनाओ को सुनते या जानते है तो हमारा दिमाग उस पर अपना विचार प्रस्तुत करता है जिससे उस सुचना से  सम्बंधित क्रिएटिविटी का जन्म होता है और यही क्रिएटिविटी बेहतर होकर आईडिया में बदल जाती है जोकि मानव जीवन के लिए परिवार्तानिये चाभी है |

4.सूचनाओ की खोज - मनुष्य के सभी गुणों में यह भी एक गुण है की उसमे सूचनाओ की खोज का परसेंटेज क्या है जो की उसके विचारोको परिवर्तित कर सके इसलिए मानव को सुचना खोज के प्रति अग्रसर होना पड़ेगा |

निष्कर्स- चूँकि मनुष्य तेज़ी से परवर्तित दुनिया के साथ नहीं बदल सकता परन्तु नवीन सूचनाओ की खोज से अपने विचारों को बदल सकता है और सच मानिये  ये विचार आपकी जिंदगी और आपको खुद बा खुद दुनिया के साथ लाकर खड़ा कर देंगे| इसीलिए हम अपने इस ब्लॉग पर नवीन सूचनाओ को आप लोगो के सामने रखता हूँ ताकि आप लोगो को इस परिवर्तित दुनिया को जान सको तथा अपने विचारों को नयी गति दे सको जिससे नए आईडिया जन्म हो तथा उस आईडिया से मानव समाज का भला हो सके|
धन्यवाद .
दोस्तों ये पोस्ट आपको अगर आपको अच्छी लगी हो तो फेसबुक और ट्विटर पर इसे आप शेयर करे जिससे आपके मित्रों को लाभ मिल सके | दोस्तों यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप studentdesk.com  पर जाएँ जो हमने ख़ास स्टूडेंट्स को ध्यान  में रखकर बनाया है आप अपने questions को वहां drop कर सकते हैं.|

Awesome Particle Physics Facts In Hindi

इंसानी दिमाग अपनी बुद्धि के जरिए बहुत कुछ खोज कर निकाल सकता है। प्राचीन काल से ले कर आज तक वह अपने बुद्धि-कौशल के जरिए तरह-तरह के अत्याधुन...