Sunday 3 March 2019

अगर मैं यह कहूं कि दुनिया गोल नहीं है तो कोई मुझे यह कैसे साबित करके बताएगा कि दुनिया गोल है?



बहुत सारे तरीके है जिनसे में आपको सिद्ध कर सकता हूँ कि दुनिया गोल हैं। लेकिन वैज्ञानिक तरीको को या फिर दूसरे लोगो के दिए तथ्यों को न बताते हुए मैं कहूंगा कि आप अपना स्मार्ट फ़ोन निकालिये।
अब फ़ोन में गूगल मैप्स/एप्पल मैप ऐप चालू कीजिये। (नही! मैं उसमे दिए नक्शे से गोलाई सिद्ध नही कर रहा।)
एप में अपने घर के आस - पास का कोई बड़ा सा खुला मैदान ढूंढे, ऐसा मैदान जहाँ आस पास ऊँची इमारतें न हों।
सीधे मैदान के बीचों बीच जाकर खड़े हो जाये।
चारो तरफ घूम कर देखें और मेरे सवाल का जबाब दें:
“क्या आपको माउंट एवरेस्ट की चोटी दिखाई दे रही है?”
अगर हाँ ! तो फिर हमारी पृथ्वी सपाट है क्योंकि माउंट एवेरेस्ट की चोटी पृथ्वी का सबसे ऊंचा स्थान है। अगर पृथ्वी सपाट है तो हम उसकी चोटी को दुनिया के किसी भी इलाके से देख सकते हैं।
अगर नहीं, तो फिर हमारी पृथ्वी गोल है जिस वजह से दूरी के कारण हम उसकी चोटी देख नही पा रहे!

No comments:

Post a Comment

Awesome Particle Physics Facts In Hindi

इंसानी दिमाग अपनी बुद्धि के जरिए बहुत कुछ खोज कर निकाल सकता है। प्राचीन काल से ले कर आज तक वह अपने बुद्धि-कौशल के जरिए तरह-तरह के अत्याधुन...